जौनपुर धारा,जौनपुर।रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (नवीन) के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के नईगंज स्थित आवास पर संगठन के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक हुई। जिसमें अपार आईडी को लेकर शिक्षकों का वेतन रोके जाने और 28 मार्च 2005 के पूर्व विज्ञापित पदों पर एक अप्रैल 2005के बाद नियुक्त होकर अनवरत रूप से कार्यरत हजारों शिक्षक, कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरानी पेंशन से आच्छादित करने की सूची अपर शिक्षा निदेशक प्रयागराज द्वारा गुरुवार को जारी कर दी गई। परंतु अभी भी पूरे प्रदेश में कई सौ शिक्षक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की पत्रावलियां महीनों से जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की लापरवाही और उदासीनता के चलते आपत्ति निस्तारित होकर अपर शिक्षा निदेशक के यहां नहीं भेजी जा सकी है। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए 3 दिन के भीतर आपत्ति निस्तारित कर अपर शिक्षा निदेशक प्रयागराज भिजवाए ताकि उन सभी शिक्षकों को पुरानी पेंशन से आच्छादित करने संबंधी सूची जारी किया जा सके। आगे प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि अपार आईडी के बहाने जानबूझकर शिक्षाधिकारियों द्वारा लाखों शिक्षक कर्मचारियों का वेतन अवरुद्ध कर आर्थिक एवं मानसिक पीड़ा पहुंचा कर सरकार के प्रति उनके मन में आक्रोश पैदा कर वर्तमान सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं। प्रांतीय मंत्री कमलनयन ने कहा कि सोमवार को किसी भी सूरत में सभी शिक्षक कर्मचारियों को माह जनवरी का वेतन मिल जाना चहिए। जिला अध्यक्ष राज केसर यादव ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय लापरवाही और भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। जहां पर एनपीएस, मानव संपदा, अवशेष देयक, प्रमोशन की फाइलें, चयन, प्रोन्नत वेतनमान सहित कोई भी समस्या शिक्षक कर्मचारी की होती है तो विद्यालय से कार्यालय तक उसे आर्थिक एवं मानसिक पीड़ा से आये दिन गुजरना पड़ता है। ऐसे में संगठन ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास’ की नीति पर अग्रसर वर्तमान सरकार से मांग करता है कि कार्यालयों की सरकार को बदनाम करने वाली कार्यशैली पर कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। बैठक में अनिल कनौजिया, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष रीतेश कुमार, जिला मत्री रामसूरत वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.चंद्र सेन, संगठनमंत्री डॉ.नागेंद्र प्रसाद यादव, जिला कार्यकारी के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र प्रसाद यादव, इंद्रेश कुमार, ओम प्रकाश, विनय कुमार सरोज और प्रदेश मंत्री कमलनयन उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
अपार आईडी के शिक्षकों का वेतन अवरुद्ध कर पहुंचायी जा रही पीड़ा



