जौनपुर धारा, जौनपुर। सरपतहां थाना पुलिस ने सप्ताह भर पूर्व एक नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को रविवार की सुबह गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी शिवम यादव 19 पुत्र हरिशंकर निवासी ऊंचगांव लड़की बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में वांछित था जिसे उपनिरीक्षक धुरेंधर प्रसाद व कांस्टेबल राघवेंद्र राय ने रविवार10 बजे सरपतहां मोड़ से धर दबोचा। आवश्यक लिखापढ़ी के साथ ही आरोपी का चालान न्यायालय को भेज दिया गया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर छानबीन के दौरान अपहृत नाबालिग को पहले ही बरामद कर लिया गया था आरोपी तभी से फरार चल रहा था।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Previous article
Next article


