Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन में भारी फेरबदल

अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासन में भारी फेरबदल

  • तीन डिप्टी एसपी के कार्यक्षेत्र बदले, आठ थानों पर नए प्रभारी तैनात

जौनपुर धारा, जौनपुर। एसपी डा. अजय पाल शर्मा ने सोमवार की आधी रात अपराध नियंत्रण को लेकर जिला पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़ा फेरबदल किया है। तीन पुलिस उपाधीक्षकों का कार्य क्षेत्र बदलने के साथ ही आठ थानों पर नए प्रभारियों की तैनाती कर दी। तीन उपनिरीक्षकों को पदोन्नत कर थानाध्यक्ष बनाया है, जबकि चार थाना प्रभारियों का रूतबा घटा दिया है। अशोक क्रुमार सिंह को सीओ मड़ियाहूं से सीओ बदलापुर, शुभम तोदी को सीओ बदलापुर से सीओ शाहगंज जबकि सीओ शाहगंज चोब सिंह को सीओ मड़ियाहूं का कार्यभार सौंपा है। केराकत कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आदेश त्यागी को शाहगंज कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। केराकत में तैनात निरीक्षक (अपराध) जय प्रकाश यादव को वहीं प्रभारी निरीक्षक तैनात कर दिया है। खुटहन थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव को खेतासराय का थाना प्रभारी बनाया है। साइबर सेल थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह खुटहन थाने के प्रभारी निरीक्षक बनाए गए हैं। पुलिस लाइन में प्रतीक्षारत निरीक्षक राम सरीख को जलालपुर थाने का प्रभारी निरीक्षक तैनात किया गया है। जलालपुर थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश यादव व गौराबादशाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक को विवेचना सेल अपराध शाखा में जबकि थानाध्यक्ष बरसठी दिनेश कुमार को साइबर सेल थाना प्रभारी पद पर स्थानांतरित कर दिया गया है। थानाध्यक्ष रामपुर एसआइ दिव्य प्रकाश सिंह को प्रभारी एसओजी (द्वितीय) बनाया गया है। मुफ्तीगंज पुलिस चौकी प्रभारी एसआइ चंदन कुमार राय को रामपुर, शिकारपुर पुलिस चौकी प्रभारी एसआइ गोविंद देव मिश्रा को बरसठी और प्रभारी एसओजी (द्वितीय) रमेश कुमार को गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष पद पर तैनात कर रुतबा बढ़ा दिया गया है।

सुस्त कार्यशैली के चलते हटाए गए थानाध्यक्ष

गौराबादशाहपुर। क्षेत्र में हो रही लगातार चोरियों व आए दिन हो रही मारपीट की घटनाओं पर नकेल न कस पाने, थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ व्यवहार सही नहीं पाए जाने के कारण पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा ने थाना प्रभारी देवानंद रजक को हटा दिया। उनके स्थान पर एसओजी से आये रमेश कुमार को थानाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा है। बता दें कि जब से देवानंद रजक ने थाने की कमान सम्भाली थी तब से क्षेत्र में हो रही चोरियों का एक भी खुलासा वे नहीं कर पाए थे। कई मामले ऐसे मिले जिनमें मारपीट की घटनाओं में घायल अवस्था में पीड़ित जब थाने पर पहुंचता था तो उसका मुकदमा न दर्ज कर उससे सुलह समझौता कराकर मामला रफा दफा कर देते थे। इन्ही लापरवाह रैवैये को देख उन्हें थाना प्रभारी पद से हटाकर विवेचना सेल भेज दिया गया है।