जौनपुर धारा, जफराबाद। समाज में अपने हक को पाने के लिए एकता होना जरूरी है। एकता की ताकत से ही हम अपने को मजबूत बना सकते हैं। यह बातें रविवार को विजय प्रताप इंजीनियरिंग कालेज जफराबाद के प्रांगण में आयोजित पाल धनगर सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए राष्ट्रीय धनगर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी धनगर ने कही। उन्होंने कहा कि समाज मे आज पाल व धनगर समाज को अपना हक लेने के लिए लम्बी लड़ाई लड़नी है। हम पाल तथा धनगर समाज को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र दिलवाने की लड़ाई लड़ेंगे। विशिष्ट अतिथि सुरेश पाल ने कहा कि हमे संगठित होकर अपने समाज की मजबूती के किये कार्य करना है। हम अपने आप को कमजोर न समझे। हमारी एकता ही हमारी ताकत है। इसके आगे सभी झुकेंगे। सम्मेलन को भाजपा के मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभावती पाल, राजदेव पाल, अजय प्रताप पाल आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लालप्रताप पाल तथा संचालन विजय पाल ने किया। अतिथियों का इंजी अजय प्रताप पाल, नीलम पाल राजेश पाल आदि ने स्वागत किया। इस मौके प्ार पाल महासभा के रामकृष्ण पाल, राम सिंगर पाल, राहुल पाल, लालता पाल आदि सहित समाज के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
अपने हक को पाने के लिए एकता जरूरी : जेपी धनगर

Previous article


