Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकलेक्ट्रेट सभागार में जिला जनगणना समन्वय समिति की तृतीय बैठक सम्पन्न

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जनगणना समन्वय समिति की तृतीय बैठक सम्पन्न

जौनपुर। भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के संबंध में प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला जनगणना समन्वय समिति की तृतीय बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी चार्ज अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे हाउसलिस्टिंग ब्लॉक क्रिएशन पोर्टल पर डिजिटल माध्यम से मकानसूचीकरण ब्लॉकों के गठन का कार्य तथा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की ड्यूटी निर्धारण का कार्य अगले तीन दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। बैठक में बताया गया कि जनपद में 10,000 से अधिक गणनाकर्मियों की नियुक्ति की जानी है, जिनका प्रशिक्षण आगामी अप्रैल माह में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा स्व-गणना के लिए 07 मई से 21 मई 2026 तक तथा मकानसूचीकरण के लिए 22 मई से 20 जून 2026 तक की अवधि अधिसूचित की गई है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) परमानंद झा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. अरुण यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share Now...