- बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
जौनपुर धारा, केराकत। अधिवक्ता लोकतंत्र के एक सजग प्रहरी है। देश के लोकतंत्र व संविधान को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने हमेशा संघर्ष किया है। सोमवार को तहसील बार के सभागार में आयोजित बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक तुफानी सरोज ने उक्त बातें कही।
उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों से अधिवक्ता जैसे देश के सबसे बुद्धिजीवी मानने वाले से रूबरू कराते हुए उसकी गरिमा को बनाए रखते हुए संविधान के अनुसार सबको न्याय सुलभ कराने का आह्वान किया। उन्होंने कहाकि कुछ ताकतें पिछले कुछ सालों से लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर करने की साजिश कर रही है। अधिवक्ता संघ ही उन जड़ो को मजबूती प्रदान करने का साहस दिखाती है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि सिविल कोर्ट बार के अध्यक्ष एवं कलेक्ट्रेड बार के अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने अधिवक्ताओं को उनके पद की गरिमा को समझाकर समाज के लिए आगे आने की नसीहत दी। तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी ने अधिवक्ताओं के हितों के लिए समर्पित रहने की बात कही। विधायक ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुंवर बहादुर यादव व महामंत्री उदयराज कन्नौजिया सहित अन्य नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नम:नाथ शर्मा, शारदा प्रसाद यादव, दिनेश शुक्ला, हिरेन्द्र यादव, अनिल सोनकर गांगुली आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष जगदम्बा प्रसाद व संचालन महेन्द्र शंकर पाण्डेय ने किया।



