Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअतिक्रमण हटवाने पहुंचे अधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप

अतिक्रमण हटवाने पहुंचे अधिकारी पर दुर्व्यवहार का आरोप

  • मौके पर पहुंचे विधायक रमेश सिंह ने मामले को कराया शांत

जौनपुर धारा, खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के पाराकमाल गांव में रविवार की सुबह नायब तहसीलदार अमित सिंह उच्च न्यायालय के आदेश पर एक जनहित याचिका का निस्तारण करने पहुंचे। आरोप है कि पुलिस बल के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बुलडोजर से एक अतिक्रमण को ढा दिया। इस दौरान ग्रामीणों से गाली गलौच करने का वीडियो भी वायरल हो गया। लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचे विधायक रमेश सिंह ने अधिकारी और ग्रामीणों को समझा बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया। जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी युवक ने गांव में 132 की भूमि पर अतिक्रमण होने को लेकर दर्जनों लोगों पर उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दाखिल किया है। न्यायालय ने तहसील प्रशासन को अतिक्रमण हटवाने का निर्देश दिया। सप्ताह भर से हो रही पैमाइश में कोई हल नहीं निकला तो रविवार को भारी फोर्स के साथ नायब तहसीलदार राजस्व टीम के साथ बुलडोजर लेकर गांव में पहुंच गए। एक निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त करने पर इसका विरोध हुआ तो अधिकारी गाली गलौच करने लगे जिससे गांव का माहौल गरमा गया। सूचना पाकर पहुंचे विधायक रमेश सिंह ने किसी तरह मामले को शांत कराया। ग्रामीणों की मांग है कि गांव की सरहद से सरहद तक पैमाइश हो तब जाकर स्पष्ट होगा कि किस गाटे पर अतिक्रमण है। अधिकांश ग्रामीणों के चक का रकबा कम है उसको पहले पूरा किया जाए लेकिन तहसील प्रशासन मनमाने तरीके से नापजोख करके निस्तारित कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि मनमाने तरीके से पैमाइश करके अवैध वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है। जबकि पैमाइश गांव की सरहद से सरहद तक होनी चाहिए।

Share Now...