जौनपुर धारा,खुटहन। जिला मुख्यालय मार्ग के जौकाबाद गांव के मोड़ के पास विगत रविवार को सामने से आ रही स्कार्पियो आटो से टक्कर के बाद अनियंत्रित हो दो बाइको से टकराते हुए सड़क के नीचे खड्ड में उतर गई थी। जिसमें दंपती सहित आठ लोग घायल हो गए थे। मामले में घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने स्कार्पियो कब्जे में ले लिया था। जिसके आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। गौसपुर बाजार निवासी सुभाष कन्नौजिया, इनकी पत्नी संगीता और 22 वर्षीय पुत्री अंजलि खुटहन चौराहे से एक आटो रिजर्व कर घर जा रहे थे। उक्त मोड़ के पास सामने से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद अनियंत्रित स्कार्पियो सामने से आ रहे बाइक सवार गौसपुर निवासी मुकेश शर्मा उस पर पीछे बैठे कबिरुद्दीनपुर गांव के रविकांत की बाइक से टकराते हुए सामने से आ रही दूसरी बाइक पर सवार अनुराग पाल व उनकी माता सुशीला देवी को धक्का मार सड़क के बगल खड्ड में उतर गई। जिसमे आटो चालक सहित आठ लोग घायल हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि घायल रवीकांत के भाई राजगौरव की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपित अज्ञात चालक की तलाश की जा रही है।
― Advertisement ―
तेलगुड़वा-कोन मार्ग पर हुआ भूमि पूजन, वर्षों की प्रतीक्षा अब होगी खत्म
सोनभद्र। वर्षों से जर्जर और क्षतिग्रस्त तेलगुड़वा-कोन संपर्क मार्ग पर सफर करने वालों के लिए राहत की खबर सामने आई है। शनिवार को तेलगुड़वा...
अज्ञात स्कार्पियो चालक के खिलाफ केस दर्ज
