जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत महेशगंज गांव निवासी 25 वर्षीय युवक विपिन तिवारी पुत्र राजेश तिवारी बुधवार की रात करीब दस बजे सड़क पार कर रहा था कि मछलीशहर से मुंगराबादशाहपुर की तरफ जा रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे एम्बुलेन्स द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया ले जाया गया जहां चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक के चाचा ने थाने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दे दी है।
मतगणना के लिए प्रेक्षक का हुआ आगमन
जौनपुर धारा, जौनपुर। राज्य निर्वाचन आयोग उप्र लखनऊ द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु अपर आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी मनोज कुमार सिंह को जनपद के लिए प्रेक्षक के पद पर तैनात किया गया है। प्रेक्षक का आगमन हो चुका है। प्रेक्षक लाइन बाजार स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के गंगा सूट में रुके हुए है। प्रेक्षक के अवस्थान स्थल का दूरभाष सं. 5452-261926 एवं मोबाइल नम्बर 9559229255 है। आम जनमानस प्रेक्षक से 4 बजे से 6 बजे तक मिल सकते है। किसी प्रकार की समस्या होंने पर उपरोक्त मोबाइल नंबर पर कालिंग और व्हाट्सएप के माध्यम से अवगत करा सकते है।



