जौनपुर धारा,शाहगंज। सोमवार को भीषण गर्मी में सोमवार की दोपहर नगर के शाह पंजा मोहल्ले के गोपेश्वर मंदिर गली में खड़ी एक बाइक में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। जिसके कारण बाइक धू -धू कर बुरी तरह से जलने लगी। जब तक मोहल्ले वालों को पता चलता बाइक में लगी आग अपना विकराल रूप ले चुकी थी, जिसके कारण कोई भी बाइक के पास जाने की हिम्मत जुटा नहीं पा रहा था। आग इतनी विकराल थी कि उसके बगल में खड़ी एक साइकिल भी चपेट आ गई और बुरी तरह से जलने लगी। वही बाइक सवार का कहना था कि बाइक खड़ा करने के बाद वह पानी पीने के लिए थोड़ी दूर स्थित हैण्ड पम्प पर गया था लौट कर देखा तो उसकी बाइक धू -धू कर जल रही थी। जब तक स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई जाती, वह बुरी तरह से जलकर राख हो गई थी। इस घटना को लेकर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
अज्ञात कारणों से खड़ी बाइक में लगी आग, बाइक जलकर राख

Previous article


