जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार की देर रात्रि अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह नगर के एक लॉन में सम्पन्न हुआ। जिसमें लगभग हजारों की संख्या अग्रहरि समाज के लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सम्मान, गीत-संगीत जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। जिला अध्यक्ष मनोज अग्रहरि के नेतृत्व में अग्रहरि समाज का विशाल हुजूम उमड़ा, लोगों ने एक दूसरे को होली की बधाई दी तथा आपसी एकता पर बल दिया। जिला उपाध्यक्ष विनोद अग्रहरि ने कहा कि आप सभी समाज के अंग है। महामंत्री रविंद्र अग्रहरि ने सभी को एकजुट होने पर बल दिया। उक्त कार्यक्रम में संतोष अग्रहरि, मुकेश अग्रहरि, कामता प्रसाद, प्रमोद अग्रहरी, सुरेंद्र प्रधान, युवा संतोष अग्रहरि, डीके अग्रहरि, रंजीत अग्रहरि, सोनू, शुभम अग्रहरी, राघव अग्रहरि, विनय, पवन, विधानचंद्र, राजेश सहित अग्रहरी समाज के आदि लोग उपस्थित रहा। कार्यक्रम संचालन डॉ सुशील अग्रहरी ने किया।
― Advertisement ―
अग्रहरि समाज जौनपुर का विराट होली मिलन संपन्न

Previous article

