Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

नाबालिग लड़की के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में मां-बेटा गिरफ्तार

खुटहन। एक गांव की किशोरी के अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में प्रकाश में आए आरोपित मां-बेटा को थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार...
Homeउत्तर प्रदेशअखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से किया इनकार

अखिलेश यादव ने पुलिस मुख्यालय में चाय पीने से किया इनकार

जौनपुर धारा, लखनऊ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता व ट्विटर एडमिन को रविवार को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके विरोध में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। उन्होंने गिरफ्तारी का विरोध किया और कहा कि सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी। वो अपने समर्थकों के साथ पुलिस मुख्यालय में ही बैठ गए। इस बीच बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता पुलिस मुख्यालय पहुंचे और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सपाइयों का कहना था कि तानाशाही नहीं चलेगी। पुलिस भाजपा के इशारे पर काम कर रही है और सपा के किसी भी नेता को गिरफ्तार कर ले रही है। पुलिस मुख्यालय में मौजूद सपा अध्यक्ष को वहां मौजूद अधिकारियों ने चाय ऑफर की। जिस पर अखिलेश यादव ने इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘आप जहर मिला दोगे तो… हमें आप पर भरोसा नहीं।’ बहुत कहने पर अखिलेश ने कहा कि हम बाहर से चाय मंगवा लेंगे और कप आपका ले लेंगे। इतना कहकर उन्होंने अपने कार्यकर्ता से चाय मंगवाई।

Share Now...