जौनपुर धारा, जौनपुर। पीरान-ए-पीर दस्तगीर हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी गौस-ए-पाक की ग्यारहवीं शरीफ अकीदत और खुलूस के साथ मनाई गई। फातिहाख्वानी के बाद मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी गई। देर रात तक चली जश्ने गौसुलवरा की महफिल में नात पेश कर समा बांध रखा। शुक्रवार की देर शाम को मोहल्ला मंडी नसीब खा निकट भगत सिंह पार्क मास्टर शराफातुल्लाह सफीकी के मकान पर ग्यारहवीं शरीफ का आयोजन डॉ.जावेद पप्पू की सरस्पती में किया गया।फातिहाख्वानी के बाद मुल्क की खुशहाली, सलामती की दुआ कराई गई। इस अवसर पर हजरत मौलाना कयामुद्दीन अपनी तकरीर में कहा कि अल्लाह ने पीरान-ए-पीर दस्तगीर हजरत शेख अब्दुल कादिर जिलानी गौस-ए-पाक को गौसियत का मुकाम दिया है। गौस पाक के बताए हुए रास्ते पर चलने की नसीहत दी और नमाज के बारे में तफसील से बयान किया कहां की नमाज ही हर मसले का हल है। इस मौके पर डॉ.जावेद, हाजी समीम एडवोकेट, डॉ.हसीन बबलू सभासद, हबीब रहमान, जमसेद अख्तर, हनीफ अंसारी, महताब मंसूरी, जफर शेरू, शकील मंसूरी, लड्डू, बाबू, ताबिस छोटू आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में आवारा सांड का आतंक, गाड़ियों को पहुंचा रहे नुकसान, लोग दहशत में
जौनपुर। नगर पंचायत केराकत और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों आवारा सांडों का आतंक बढ़ता जा रहा है। सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को...
अकीदत से मनाई जाती हैं गौस-ए-पाक की ग्यारहवीं शरीफ

Previous article


