Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरअंकुरण स्कूल बरेठी विद्यालय की नवनिर्वाचित छात्र परिषद का गठन हुआ

अंकुरण स्कूल बरेठी विद्यालय की नवनिर्वाचित छात्र परिषद का गठन हुआ

जौनपुर। जिले के अंकुरण स्कूल बरेठी बरसठी के विद्यालय की बीते दिनों  नवनिर्वाचित छात्र परिषद का गठन हुआ। जिसमें स्कूल के चेयर पर्सन गगन दीप बेदी (जम्मू) की अध्यक्षता में हुआ है। इस परिषद के सदस्य के रूप में चयनित होने वाले छात्रों को शैश और बैज पहनाकर सम्मानित किया गया। और स्कूल के प्रिंसिपल अफाओ गाचुई द्वारा शपथ दिलाई गई। स्कूल के फाउण्डर आदरणीय राज यादव ने भी सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां भेजी है, और स्कूल के संरक्षक पन्ना लाल यादव बाबूजी ने सभी को आशीर्वाद दिया, और स्कूल के उप प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार मौर्य ने सभी का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर दिलीप कुमार यादव, ईडीपी भास्कर यादव, को-ऑर्डिनेटर सुधीर कुमार मौर्य सहित अन्य शिक्षक आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर चेयरमैन ने सम्माननीय माता-पिता, को भी हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कही कि आपके सहयोग, मार्गदर्शन और प्रेरणा के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। हमें विश्वास है कि आपके स्नेह और आशीर्वाद से हमारे विद्यार्थी अपनी जिम्मेदारियों को निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाएँगे। इस अवसर पर हेडबॉय : अंश मौर्य कक्षा-8, हेडगर्ल : सुप्रिया यादव कक्षा-8, अनुशासन प्रभारी: प्रगति उपाध्याय कक्षा- 7, सह-पाठ्यचर्या प्रभारी : सुमित मौर्य कक्षा-8, शैक्षणिक प्रभारी : आन्या सिंह कक्षा-8, जावा : हिमांशु गौड़ कक्षा-7 कैप्शन, सुप्रिया यादव कक्षा-7 उप-कप्तान, कोटलिन : सुमित प्रजापति कक्षा-8, वरसिका तिवारी कक्षा-7, पायथन:अमन सरोज कक्षा-7, आरुषि यादव वर्ग-7, स्विफ्ट : आयुष यादव वर्ग-7, साक्षी यादव सी/ओ शचींद्र वर्ग-7 से प्रतिभागी रहें।