Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरWoman stabbed with knife : दम्पति के साथ मारपीट कर महिला को...

Woman stabbed with knife : दम्पति के साथ मारपीट कर महिला को मारा चाकू

  • परिजन लगा रहे आभूषण और नगदी छिनैती का आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत शिवपुर ताखा गांव स्थित एक डिग्री कालेज के समीप दो बाइक सवार सहित पांच लोगों ने दम्पति के साथ मारपीट कर महिला पर चाकू से हमला कर सोने के आभूषण व पांच हजार नगदी लेकर फरार हो गए। घायल को लेकर पीड़ित ने राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ किया। क्षेत्र के सबरहद गांव निवासी जैनूद्दीन सोमवार को अपनी पत्नी किताबूल निशा के साथ बाइक से राहुल नगर से घर वापस आ रहें थे। ताखा शिवपुर गांव स्थित गन्ना कृषक महाविद्यालय के समीप दो बाइक पर सवार पांच लोगों ने दम्पति की बाइक को रोक लिया। बदमाशों ने जैनूद्दीन के सर पर डंडे से प्रहार कर दिया और किताबूल निशा के सर पर चाकू से हमला कर दिया। निशा से सोने का चैन व एक कान में सोने का झूमका व पांच हजार रुपए नकद लूट कर फरार हो गए। पीड़ित जैनूद्दीन और पत्नी 40 वर्षीय किताबूल निशा को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं पीड़ित ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। वहीं पीड़ित ने बताया कि जो लोग हमारे साथ छिनैती व मारपीट किये है इसमें तीन लोगों को जानता हूं। दो लोगों को नहीं पहचानता हूं। मामला पुरानी रंजिश व पैसे के लेन-देन का बताया जा रहा है।