जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह को पूर्वांचल क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित ‘माटी सम्मानÓ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 31 मार्च 2026 को नई दिल्ली स्थित गांधी दर्शन परिसर राजघाट में आयोजित पूर्वांचल महोत्सव ‘माटी-9Ó कार्यक्रम में प्रदान किया। नई दिल्ली से लौटने के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में आयोजित समारोह में अधिकारियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि यह सम्मान उन्हें निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। कुलसचिव केशलाल ने इसे कुलपति के उत्कृष्ट नेतृत्व और शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार का प्रतीक बताया, जबकि परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार सिंह ने इसे विश्वविद्यालय परिवार के लिए प्रेरणास्रोत कहा। कार्यक्रम में अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव ने आभार व्यक्त किया तथा संचालन प्रो. मनोज मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के अनेक अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर क्राइम अपडेट : पांच अभियुक्त गिरफ्तार, सड़क हादसे में रेलवे कर्मी की मौत, सिपाही निलंबित
पुलिस का अभियान जारी, अलग-अलग मामलों में पांच अभियुक्त गिरफ्तारजौनपुर। अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान...
पीयू की कुलपति प्रो. वंदना सिंह को ‘माटी सम्मान’, दिल्ली में ओम बिरला ने दिया सम्मान

Previous article
Next article


