जौनपुर धारा, जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बटाऊवीर तियरा मार्ग पर स्थित चंदापुर गांव के पास रविवार की सुबह पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे बाइक पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बक्सा थाना क्षेत्र के सुजियामऊ निवासी जितेंद्र विश्वकर्मा पुत्र मूलचंद विश्वकर्मा एवं नौपेड़वा निवासी रोहित यादव पुत्र अनिल यादव बाइक से रिश्तेदारी जा रहे थे। वह जैसे ही चंदापुर गांव के समीप पहुंचे थे कि बाइक और पिकअप में जोरदार टक्कर हो गई। जिससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
two injured in accident : पिकअप और बाइक में जोरदार टक्कर, दो घायल



