― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरtraffic month & rules 2024 : यातायात नियमों के प्रति लोगों को...

traffic month & rules 2024 : यातायात नियमों के प्रति लोगों को किया जागरूक

  • नियमों का पालन न करने वाले 1285 का हुआ चालान

जौनपुर धारा, जौनपुर। यातायात माह नवम्बर के दौरान शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा पर ऑटो रिक्शा, ई-रिक्शा व बस के चालकों व परिचालकों को इकट्ठा कर यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रवर्तन की कार्यवाही में 1285 वाहनों का चालान किया गया। यातायात माह के दौरान सड़क पर वाहनों को खड़ा करके दुर्घटना का कारण बनने व जाम लगाने वाले वाहनों को उनके मालिकों को आगे ऐसा न करने की चेतावनी देते हुये हटवाया गया न हटाने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की गयी। इस दौरान लाउडस्पीकर से अनाउंसमेंट कर यातायात नियमों के बारे में जागरुक किया गया। हेलमेट व सिटबेल्ट लगा करके वाहन चलाने, मोटर साइकिल में तीन सवारी ना बैठाना, हाई स्पीड वाहन न चलाना व वाहनों के शिशों में काली फिल्म न लगानें तथा उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करनें के बारे में जागरूक किया गया तथा प्रवर्तन की कार्रवायी में 1285वाहनों का चालान किया गया।

Share Now...