जौनपुर धारा,जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के आदमपुर रेलवे क्रासिंग के पासर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार भाई बहन समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची व शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार केराकत थाना क्षेत्र पसेवा गांव के निवासी अरुण गौतम 32वर्ष अपनी बहन आरती 18वर्ष व भांजी बबीता 12वर्ष के साथ बाइक से कही जा रहा था। लाइन बाज़ार थाना क्षेत्र के शाहगंज रोड पर आदमपुर रेलवे क्रासिंग के पास एक ट्रक के चपेट में आ गया जिससे तीनों की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क दुर्घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। लोगों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने बताया कि ट्रक और चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों दर्दनाक मौत



