― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरThree murderers arrested : कार से कुचलकर पंकज की हत्या करने वाले...

Three murderers arrested : कार से कुचलकर पंकज की हत्या करने वाले तीन गिरफ्तार

जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर पुलिस ने एक 24वर्षीय युवक पंकज राजभर की मामूली बात को लेकर कार से कुचल कर हत्या करने वाले तीन नामजद युवकों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त स्वीफ्ट कार बरामद करने का दावा किया है। ज्ञातव्य हो कि मंगलवार के दिन जलालपुर के मकरा चौराहे पर किसी मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने एक युवक पर गाड़ी चढा कर हत्या कर दी थी, जिससे गांव भर में कोहराम मच गया था। रेहटी गांव निवासी पंकज राजभर उम्र 24वर्ष का उसी गांव निवासी छोटू सिंह, रोहित सिंह और अविनाश सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गुस्साए तीनों आरोपियों ने अपनी स्वीफ्ट कार पकंज राजभर के उपर चढा दिया था। इतना ही नहीं दोनों ने उस पर कार चढाकर कई राउंड कुचला जिससे पंकज गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। घटना के बाद परिजन युवक को वाराणसी ले गएं जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले का खुलासा करते हुए प्रभारी निरीक्ष घनानन्द त्रिपाठी मय पुलिस टीम के क्षेत्र मे मामूर थे कि उसी समय अभिषेक सिंह उर्फ छोटू पुत्र दिनेश सिंह, रोहित कुमार सिंह पुत्र नरसिंह बहादुर और अविनाश सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम लोहगाजर को शुक्रवार को कस्बा से गिरफ्तार कर लिया।

Share Now...