― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरThe victim sits on a dharna wearing a shroud outside the SDM...

The victim sits on a dharna wearing a shroud outside the SDM office : एसडीएम कार्यालय के बाहर कफन ओढ़कर धरने पर बैठा पीड़ित

जौनपुर धारा, बदलापुर। तहसील परिसर में स्थित एसडीएम कार्यालय के बाहर जमीनी विवाद को लेकर सोमवार को पीड़ित व्यक्ति कफन ओढ़कर धरने पर बैठ गया। सरोखनपुर निवासी पीड़ित फूलचंद विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि सुनीता पत्नी अमर यादव के धारा-144 के प्रार्थना पत्र पर पेशकार सूरज कुमार ने एसडीएम बदलापुर को धोखा देकर एक पक्षीय गलत आदेश पारित करवा दिया। आरोप है कि विपक्षी लाल बहादुर यादव आदि के प्रभाव में आकर पेशकार सूरज कुमार ने नीलम बनाम ग्रामसभा मुकदमा एसडीएम के न्यायालय में सुनीता पत्नी अमर की प्रार्थना पत्र पर दाखिल कर इंडोज कर लिया, जबकि सुनीता पत्नी अमरनाथ का नाम वर्तमान खतौनी में नहीं है। सारा खेल पैसों के बल पर खेला जा रहा है। कई बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने से नाराज पीड़ित फूलचंद विश्वकर्मा एसडीएम कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। सूचना पर पहुंचे एसडीएम बदलापुर के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।

Share Now...