― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरTB Free India Training : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत दिया...

TB Free India Training : टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत दिया गया प्रशिक्षण

जौनपुर धारा,सिकरारा। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय के सभागार में खण्ड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में टीबी मुक्त पंचायत एवं फैमिली केयर गिवर का प्रधानों व सचिवों को एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण दिया गया। चिकित्सक डॉ.अजय कुमार मौर्य, एसटीएस नंदलाल यादव, राजकुमार आदि प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि कैसे हर ग्राम पंचायत में संदिग्ध व्यक्ति को खोजना है और आशा के माध्यम अस्पताल ले जाकर टीबी की जांच करनी है। बताया गया कि मरीज को भारत सरकार के द्वारा दी जा रही सभी सुविधाओं का लाभ किस प्रकार से ग्राम प्रधान के सहयोग से दिलाना है।  जिसके माध्यम से ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त किया जाएगा और विश्व टीबी दिवस 24 मार्च को सम्बंधित ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रशिक्षण में एडीओ आइएसबी कृष्ण कुमार मिश्रा, एडीओ पंचायत नवीन श्रीवास्तव, एडीओ एसटी श्वेता सिंह, सहायक कार्यक्रम अधिकारी मनीष सिंह सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभी से प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त करने के लिए सभी कर्मचारीयों को तन्यता से काम करने के लिए भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के लिए निर्देश दिए। इस दौरान असलम अहमद, अशोक यादव, सुशील सिंह, विनय शुक्ला सहित तमाम प्रधान व सचिव मौजूद रहे।

Share Now...