जौनपुर धारा, सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमुआ (हसनपुर) गांव में शुक्रवार की शाम कुंए में कूदकर ई-रिक्शा चालक ने जान दे दी। ग्रामीणों की माने तो पारिवारिक कलह से तंग आकर उनके ऐसा किया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कारवाई में जुट गई। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गांव निवासी सतीश उपाध्याय उर्फ राजू (45) पारिवारिक कलह के कारण इन दिनों परेशान चल रहा था। शुक्रवार की शाम रोज की तरह रिक्शा चलाकर घर आया। ग्रामीणों की माने तो वह नशे में था। रिक्शा खड़ा करने के बाद वह दरवाजे पर अनावश्यक रूप से शोर कर घर से लगभग तीन सौ मीटर दूर ही खेत के पास एक कुंए में जाकर कूद गया। कुछ देर बाद किसी अनहोनी की आशंका से परिजन भी उक्त कुएं के पास पहुंच कर देखा तो राजू अंदर गिरा हुआ था। परिजनों के शोर पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। वहीं सूचना पाकर थानाध्यक्ष आशुतोष गुप्ता भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से उनको बाहर निकाला। उनकी सांसे बंद हो चुकी थी।
― Advertisement ―
जिलाधिकारी ने लिया 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों का जायजा
जौनपुर। 11वें अन्तरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रात: 6:00 बजे से शाही किले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। योग...
Suicide News : पारिवारिक कलह से तंग आकर कुंए में कूदा ई- रिक्शा चालक, मौत
