Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनSuhana व Aryan संग वोट डालने पहुंचे shahrukh

Suhana व Aryan संग वोट डालने पहुंचे shahrukh

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के चलते बॉलीवुड सितारे वोट डालने के लिए अपने घरों से बाहर निकल रहे हैं। शाहरुख खान को सुहाना, आर्यन और गौरी खान के साथ पोलिंग बूथ पर देखा गया है। मुंबई में इलेक्शन्स की वजह से बॉलीवुड लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। सुबह से ही बॉलीवुड सितारे लगातार वोट देने आ रहे हैं। कुछ देर पहले ही सलमान खान को पोलिंग बूथ पर पहुंचे थे। इसी बीच शाहरुख खान भी अपने परिवार के साथ वोट देने पहुंच गए है। शाहरुख खान को अपने पूरे परिवार के साथ स्पॉट किया गया है। इस दौरान शाहरुख खान के पीछे गौरी खान, सुहाना और आर्यन को देखा गया। अब शाहरुख खान की ये तस्वीरें लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही हैं। पोलिंग बूथ में शाहरुख खान व्हाइट लुक में पहुंचे। भीड़ ने शाहरुख खान के परिवार को चारों तरफ से घेर लिया। ऐसे में पुलिस ने शाहरुख खान के परिवार की बाहर निकलने में मदद की। इस दौरान गौरी खान भी कोट पहनकर वोट देने पहुंची थीं। सुहाना खान भीड़ के बीच में शाहरुख खान के आगे आगे चलती दिखीं। आर्यन खान भी शाहरुख खान के साथ वोट देने पहुंचे थे। इस दौरान शाहरुख खान के बेटे ने मीडिया को अच्छे से नजरअंदाज किया। शाहरुख खान के परिवार को भीड़ ने चारों तरफ से घेर लिया। ऐसे में शाहरुख खान को अपनी कार तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाहरुख खान की तस्वीरों और वीडियोज ने अब सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है।