― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरsports competition : खेलकूद प्रतियोगिता में विजेताओं को किया सम्मानित

sports competition : खेलकूद प्रतियोगिता में विजेताओं को किया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में शनिवार को परिषदीय स्कूलों की ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन सत्र में उद्बोधन करते हुए बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने कहा बच्चों को पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद बहुत जरूरी है। खेलकूद प्रतियोगिताओ से आयोजन से छात्रों में शारीरिक मानसिक विकास के साथ टीम भावना का विकास होता है। बीईओ श्रवण यादव की देखरेख में आयोजित प्रतियोगिता का फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार मम्मन करंजाकला व पूर्वांचल विश्व विद्यालय के रजिस्ट्रार सुनील सिंह ने खेल का शुभारंभ कराया गया। लोक नृत्य मे पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर अकबर, और खो-खो में पूर्व माध्यमिक भकुरा के बच्चे अव्वल रहे। इस दौरान सौ मीटर दौड़ में प्राथमिक विद्यालय से बालक वर्ग में अमित और बालिका वर्ग में शालू अव्वल रही। अंत मे बीएसए डॉ.गोरखनाथ पटेल ने विजेता टीमों को मेडल व प्रमाणपत्र देकर उत्साहवर्धन किया।

Share Now...