Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

श्रावण मास में 35,035 पार्थिव शिवलिंगों पर हुआ महारुद्राभिषेक

बड़े हनुमान मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाबजौनपुर। श्रावण मास के पावन अवसर पर श्री बड़े हनुमान मंदिर परिसर में पंडित बांके महाराज ज्योतिष...
HomeमनोरंजनSouth फिल्म industry में Nayantara के हैं कई दुश्मन

South फिल्म industry में Nayantara के हैं कई दुश्मन

साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा इन दिनों धनुष संग अपने विवाद को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल नयनतारा ने धनुष को सोशल मीडिया पर जमकर फटकार और नेपोटिज्म को लेकर उन पर तंज भी कसा, जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया, दोनों के बीच हुए विवाद की वजह नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री है। एक्ट्रेस नयनतारा धनुष से पहले भी कई स्टार्स के साथ भिड़ चुकी हैं। नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा:द-रिबाउंड फेयरटेल’ में धनुष के एक गाने का इस्तेमाल किया गया है, जिसको लेकर धनुष ने एक्ट्रेस को 10 करोड़ का नोटिस भेजा था। इसके बाद नयनतारा ने धनुष को इंस्टाग्राम के जरिए सरेआम फटकार लगाई। साल 2016 में नयनतारा ने अल्लू अर्जुन को एक स्टेज पर बेइज्जत किया था। दरअसल अवॉर्ड शो के दौरान नयनतारा ने अल्लू अर्जुन से अवॉर्ड लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद विवाद हुआ था। तृषा कृष्णन के साथ भी नयनतारा की भिडंत हो चुकी है। इस बात की जानकारी देते हुए खुद तृषा ने बताया था कि गलतफहमियों की वजह से दोनों के बीच दुश्मनी हुई थी। प्रभु देवा भी अब नयनतारा के दुश्मन बन गए हैं। लेकिन एक समय पर दोनों के प्यार के चर्चों ने मीडिया में खूब हंगामा मचाया था। एक्टर राधा रवि ने नयनतारा को एक पुराने इंटरव्यू में स्लट सेम किया था। यहां तक कि उन्होंने उदयानिधि संग नयनतारा के अफेयर की बात भी कही थी। एक्टर सिंबू का नाम भी नयनतारा के दुश्मनों की लिस्ट में शामिल है। दरअसल एक्टर के शुरुआती करियर के दौरान सिंबू संग नयनतारा के कुछ इंटीमेट फोटोज वायरल हुए थे, जिन पर जमकर हंगामा हुआ था।

Share Now...