― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनSingham Again is creating havoc at the box office : बॉक्स ऑफिस...

Singham Again is creating havoc at the box office : बॉक्स ऑफिस पर बवाल मचा रही सिंघम अगेन

  • कैंसर पीड़ित हिना खान का स्टंट देख थम गई सांसे

अजय देवगन की सिंघम अगेन की रिलीज को अब सिर्फ 4 दिन ही बाकी हैं। फिल्म को लेकर जितना उत्साह इंडिया में है उतना ही विदेशों में रहने वाले भारतीयों में भी है। फिल्म ने यूएई और ऑस्ट्रेलिया में एडवांस बुकिंग के मामले में पहले ही भूल भुलैया-3 को पीछे कर दिया है। यूएई और ऑस्ट्रेलिया के बाद अब अमेरिका से जुड़े फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े सामने आ गए हैं। एडवांस बुकिंग के मामले में अच्छा रिस्पॉन्स सामने आ रहा है। वायरल आकड़ों की बात करें तो सिंघम अगेन ने पहले दिन अमेरिका में 2200से ज्यादा टिकट बेचीं जिनकी कीमत करीब 33000 डॉलर यानी 28लाख रुपये के आसपास है। इसमें करीब 298 जगहों में हुई टिकट बिक्री और 700शो की संख्या शामिल है। टीवी एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं, लेकिन इस बीमारी से जंग लड़ते हुए वो जिंदगी जीना भी सीख गई हैं। कैमरे की चकाचौंध भरी दुनिया से दूर वो मालदीव में वक्त बिता रही थीं। अब इसका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो स्कूबा डाइविंग करते, घुड़सवारी करते, ड्राइविंग करते और पूल में नाश्ता करती हुई नजर आ रही हैं। हिना खान का ये अंदाज देख फैंस उनकी हिम्मत को सलाम कर रहे हैं।

Share Now...