Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

योग शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद : दिनेश टंडन

जौनपुर। लायन्स क्लब मेन द्वारा 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अन्तर्गत योग शिविर का आयोजन माया लान मछरहट्टा में आयोजित किया गया। जिसमे प्रशिक्षक...
Homeअपना जौनपुरShri Krishna Janmashtami : हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की...

Shri Krishna Janmashtami : हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की…

  • जिले भर में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी का त्योहार

जौनपुर धारा,जौनपुर। जौनपुर में झांकियां सजाकर आधी रात को श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव शंख, आदि वाद्य यंत्रों की गूंज के साथ मनाया गया। कृष्ण जन्म के बाद सोहर गाया और बधाइयां गाते हुए श्रीकृष्ण को न्योछावर अर्पित किए गए। जन्माष्टमी के एक दिन पूर्व लोगों ने खरीदारी की और जगह-जगह झांकियां सजाई गईं। कई स्थानों पर लोगों ने घरों में झांकियां सजाईं तो प्रमुख चौराहे और बाजार में भजन कीर्तन, गीत, नृत्य आदि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित हुए।

शहर से गांव तक हर ओर हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की.. जैसे तमाम भक्ति गीत सुबह से लेकर देर रात तक बजते रहे। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ लोगों ने आरती करते हुए जयकारा लगाया। लोग झूम झूमकर आरती किए। भगवान को यादकर परिवार के सलामती के लिए प्रार्थना किया। जन्माष्टमी का त्योहार हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण के भक्तों को इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन लोग रात 12 बजे बाल गोपाल की पूजा करने के बाद व्रत खोलते है। इस वर्ष जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त को धूमधाम से मनाया गया।

जन्माष्टमी के ही दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था, जो कि भगवान विष्णु के 8वें अवतार माने जाते है। इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का महापर्व सोमवार को मनाया गया। मैहर देवी, कोतवाली स्थित हनुमान मंदिर, बीआरपी मंदिर, ताड़तला विंध्यवासिनी मंदिर में भव्य सजावट की गई थी। इसके अलावा पुलिस लाइन, पुलिस चैकियों और थानों में भी सजावट हुई थी। भंडारी स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने भी झांकियां सजाई थी।

सिटी स्टेशन स्थित काली मंदिर में झांकी सजाई गई थी। नगर के विभिन्न स्थानों पर नन्दगोपाल की आकर्षक झाकियां सजायी गयी। जो दर्शनार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। देर रात तक लोग झांकियों को देखने के लिए उमड़े रहे। ऐसे में पूरे जनपर में बाल गोपाल भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की गई, और व्रत रखते हुए लोग मंदिरों तथा घरों में भजन व कीर्तन करने में जुटे रहे। रास रचइया, माखन चोर, कृष्ण कन्हैया, नन्दकिशोर, बाल गोपाल जैसे अनेकों नामों से पुकारे जाने वाले श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव से हर ओर उल्लास और उमंग का वातावरण रहा।

घर-घर में छोटे बच्चों को कान्हा का स्वरूप देकर तैयार किया और अपने आस्था के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रम किया।श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन में झांकी सजाई गई थी। जहाँ एसपी समेत अन्य अधिकारी देर रात श्रीकृष्ण जन्मोत्सव तक जुटे रहे। देर रात जब श्रीकृष्ण का जन्म हुआ तो बधाई गीत गाए गए। इसी तरह से जिला जेल में भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया, यहां जेलर और कर्मी समेत अन्य मौजूद रहे।

जगह जगह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का मंचन भी किया गया। दिखाया गया कैसे कृष्ण मुरारी का जन्म होते समय जेल के सब पहरेदार सो जाते हैं। जन्माष्टमी पर सोमवार को हर ओर भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की धूम रही। जन्माष्टमी पर सजी झांकियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों से लेकर बड़ो ने व्रत रखकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म दिन मनाया। पुलिस लाइन के साथ साथ समस्त थाने व चौकियों को भी रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। आकर्षक झांकियां लोगों का मन मोह रही है। जन्माष्टमी का व्रत रखने वाले श्रद्धालु सुबह से ही प्रसाद में पंजीरी तैयार करने में जुटे थे। वहीं बच्चे झांकियां सजाने में मशगूल रहे।

घर-घर सजे नन्दगोपाल, राधा बनी कन्याएं

जौनपुर। पूरे शहर में सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम रही। आधी रात घर-घर कान्हा ने जन्म लिया, तथा पूजा-पाठ के साथ प्रसाद वितरण हुआ। विभिन्न स्थानों पर भजन कीर्तन के आयोजन भी किया गया। जय कन्हैया लाल.. की गूंज के बीच लोगों को भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न लीलाओं की झांकियों के दर्शन हुए। सोमवार को सुबह से ही झांकियों के सजाने का दौर शुरू हो गया था। झांकियों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के मौके पर मंदिरों में तो भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमाओं का तो मनभावन श्रृंगार किया ही जाता है, घरों में भी लोग अपने छोटे-छोटे बच्चों को पूर्ण स्नेह और वात्सल्य से बाल गोपाल के रूप में सजाते है। ताड़तला में सत्यप्रकाश सोनी के परिवार सम्राट सोनी को तो मोर-मुकुट पहनाकर, पीतांबर धारण कराकर, हाथों में मुरली थमाकर बाल कृष्ण की तरह सजाया गया, वहीं बेटी धारा सोनी को भी भगवान कृष्ण या उनकी अनन्य सखी राधा की तरह सुंदर ढंग से सजाया गया। कभी बेटे में नटखट कन्हैया की छवि देख उसे मुरली थमा दी गई, तो कभी उसे भी सजाकर झूले में झुलाया गया। उल्लेखनीय है कि जन्माष्टमी के मौके पर बच्चों को बाल गोपाल के रूप में सजाने की परंपरा पुरानी है।

जिला कारागार जन्मे बाल-गोपाल, सोते रहे पहरेदार

जौनपुर धारा,जौनपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिला कारागार जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमाr धूम धाम से मनाई गयी। जेल के बंदियों ने सुंदर झांकियां सजाई। जेल के जिला जेल अधीक्षिक ने जेल के अंदर मंदिर में भगवान की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। कारागार, पालने में बैठे श्रीकृष्ण का रूप, गोपियों की मटकी, गायों का झुंड अद्भुत छटा बिखेर रहा था। पूरे देश में जहां श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही है, वहीं जौनपुर के जिला कारागार में भी जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ  मनाया गया। सुबह से ही बंदियों में खासा उत्साह देखने को मिला। बंदियों ने जेल के अंदर फूल-पत्तियों और रंगो के सहारे सुंदर झांकियां सजाई। झांकियों में बंदियों ने कारागार, गोकुल गांव, भगवान विष्णु की आकृति को जमीन पर उकेरा। जेल परिसर में बंदी पूरे दिन भक्ति में सराबोर रहे। जेल अधीक्षक रंग विनय कुमार ने बताया कि परंपरागत तरीके से जेल में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई है। बंदियों में खासा उत्साह रहा है। वहीं जिला कारागार के जेलर ने बताया कि मैने जिला कारागार में पहली बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई है। इस मौके पर बंदियों ने सुबह से ही मेहनत करके सुंदर झांकियां सजाई है। उक्त अवसर पर उप कारपाल धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, रजत ठाकुर, तमाम वैâदी सहित आदि लोग मौजूद रहें।

नन्हें बालगोपाल ने अपनी नटखट अदाओं से मनमोहा

जौनपुर धारा, बदलापुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार जिलेभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में जहां आकर्षक लाइटिंग की गई। वहीं घरों में विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गयी है। श्रीकृष्ण के जन्म लेते ही शहर सहित अंचलभर में जमकर आतिशबाजी की भी व्यवस्था की गई है। वहीं मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इस बार भी जन्माष्टमी पर घरों में बच्चे श्रीकृष्ण और राधा के रूप में नजर आए। जन्माष्टमी पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की व्यवस्था की गयी है, साथ ही बाजार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के तीन दिन पूर्व से ही दुकानों पर बाल गोपाल के जन्म के लिए नई पोशाक से लेकर हार, सिंगार, मोर मुकुट, झूले सहित अन्य सजावटी सामग्री खरीदने को लेकर लोगों की भीड़ लगी हुई हैं। बदलापुर तहसील क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़े धूमधाम से मनाने की तैयारी शुरू से चल रही है। सभी थानों में श्रीकृष्णा जन्मोत्सव मनाए जाने की परंपरा रही है। इसके पीछे जेल में कृष्ण के जन्म की मान्यता है। इस अवसर पर न केवल भव्य झांकियां सजाई जाती हैं, बल्कि गीत, संगीत और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। जिसमें पुलिसकर्मी और उनके परिवार के लोग शामिल होते हैं। सिंगरामऊ, बदलापुर, महाराजगंज, तेजी बाजार थाना पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का भव्य आयोजन किया गया है।

जन्माष्टमी पर्व पर गौ-पूजा कार्यक्रम आयोजित

जौनपुर धारा,जौनपुर। जनपद में श्रीकृष्णा जन्माष्टमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। शासन के निर्देश के क्रम में गो-आश्रय स्थलों पर भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गो-पूजन के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर जनपद के समस्त गौशालाओं में साफ-सफाई एवं सजावट की गई। गौ-माता का पूजन किया गया तथा गोवंशों को गुड़ एवं केला खिलाया गया। अमदहा सिरकोनी के गौशाला में श्री कृष्ण के पूजन के उपरांत विधिवत गो पूजन किया गया तथा गोवंशो को गुड़ केला खिलाने के पश्चात पीपल के वृक्ष का पौधरोपण भी किया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पशुधन प्रसार अधिकारी सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Share Now...