― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनShiv Thakare : 'बिग बॉस' हारने के बाद भी चमकी शिव ठाकरे...

Shiv Thakare : ‘बिग बॉस’ हारने के बाद भी चमकी शिव ठाकरे की किस्मत

शिव ठाकरे ने भले ही अपने नाम ‘बिग बॉस 16’ का खिताब ना किया हो लेकिन उनके पास इस वक्त ऑफर्स की कोई कमी नहीं है.’बिग बॉस 16’का फिनाले हाल ही में हुआ है, जिसमें MC Stan ने अपने नाम खिताब किया था. मशहूर रैपर MC Stan के अलावा टॉप 3 में शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी मौजूद थे. पहले माना जा रहा था कि  प्रियंका ही शो की विनर बनेंगी लेकिन ऐसा हुआ नहीं. प्रियंका  के बाहर होते ही लोगों को लगा शिव ही शो के विनर बनेंगे लेकिन वो तुक्का भी फेल हो गया और MC Stan ने सबको शिकस्त दे दी. लेकिन ‘बिग बॉस 16’ हारने के बाद भी शिव ठाकरे की किस्मत खुल गई है. बॉलीवुडलाइफ की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि शिव ठाकरे जल्द ही सलमान खान की मूवी में नजर आ सकते हैं. रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ‘बिग बॉस 16’ के कंटेस्टेंट ने बताया है कि जल्द ही फिल्म के सिलसिले में मेकर्स से बातचीत होनी है लेकिन कौन सी मूवी में शिव नजर आएंगे यह नहीं बताया गया है. इससे पहले यह भी दावा किया जा रहा था कि शिव ठाकरे को खतरनाक रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ ऑफर हुआ है और वो जल्द ही इस शो में अपनी जान की बाजी लगाते नजर आ सकते हैं. आपको बता दें, शिव ठाकरे बहुत जल्द निमृत कौर आहलूवालिया के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आ सकते हैं. घर से बाहर निकलने के बाद शिव और निमृत के रिश्ते को लेकर खबरें काफी फैल रही है. ऐसे में फैंस उन्हें पहली बार म्यूजिक वीडियो में रोमांस करते देखना चाहते हैं. इसके अलावा शिव ठाकरे को लेकर यह भी खबर सामने आ रही थी कि वो कंगना रनौत के रिएलिटी शो ‘लॉकअप 2’ में नजर आ सकते हैं.

Share Now...