Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनshahrukh khan : बर्थडे की शॉपिंग करने दुबई पहुंचे शाहरूख खान

shahrukh khan : बर्थडे की शॉपिंग करने दुबई पहुंचे शाहरूख खान

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान आज अपना बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर शाहरुख खान के फैंस मन्नत के बाहर जमे हुए हैं. सुबह से ही शाहरुख खान के घर के बाहर भारी भीड़ लगी रही। इसी बीच शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वो दुबई के एक ज्वैलरी स्टोर में शॉपिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में शाहरुख खान डेनिम लुक में नजर आ रहे हैं। देखा जा रहा है कि शाहरुख खान ने अपनी पहचान छिपाने के लिए सिर पर एक कैप भी लगाया है। वायरल वीडियो में शाहरुख खान ज्वैलरी स्टोर में घूमते नजर आये। शाहरुख खान के इस अंदाज ने लोगों का दिल जीत लिया है। यही वजह है जो कुछ समय में ही शाहरुख का वीडियो वायरल हो गया है। शाहरुख खान का ये वीडियो करीब 5 दिन पुराना बताया जा रहा है। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि शाहरुख खान अपना बर्थडे मनाने के लिए इंडिया वापस आ गए हैं। शाहरुख खान के 59वें बर्थडे को खास बनाने के लिए वाइफ गौरी खान ने काफी तैयारियां की हैं। शाहरुख के बर्थडे के लिए गौरी ने करीब 250लोगों की लिस्ट तैयार की है। किंग खान के बर्थडे बैश में ये सभी लोग इनवाइडटेड होंगे। इस पार्टी में शाहरुख खान के परिवार के अलावा बॉलीवुड के कई नामचीन चेहरे नजर आने वाले हैं। इस खबर ने शाहरुख खान के फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है।