Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनDeva के फर्स्ट पोस्टर में दिखा Shahid Kapoor का 'एंग्री यंग मैन'...

Deva के फर्स्ट पोस्टर में दिखा Shahid Kapoor का ‘एंग्री यंग मैन’ अवतार

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर एक बार फिर से बॉक्स ऑफिस पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। कुछ देर पहले ही शाहिद कपूर की फिल्म देवा का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया गया है। रिलीज होते ही शाहिद कपूर के लुक ने सोशल मीडिया की दुनिया को हिलाकर रख दिया है। इस पोस्टर में शाहिद कपूर एक दम हटके लुक में नजर आ रहे हैं। तस्वीर में शाहिद कपूर सफेद शर्ट पहनकर सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं। देवा के लुक को दमदार बनवाने के लिए शाहिद कपूर ने अपने बालों पर कैंची चलवा दी है। तस्वीर में शाहिद कपूर के तेवर देखते ही बन रहे हैं। लोगों ने तो शाहिद कपूर की तुलना अमिताभ बच्चन तक से करनी शुरू कर दी है। फैंस कह रहे हैं कि शाहिद कपूर तस्वीर में शाहिद कपूर आज के एंग्री यंग मैन लग रहे हैं। फैंस को शाहिद कपूर के तेवर काफी पसंद आ रहे हैं। फैंस को यकीन हो गया है कि फिल्म देवा में शाहिद कपूर जमकर एक्शन करने वाले हैं। बता दें पोस्टर के साथ मेकर्स ने शाहिद कपूर की फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा हटा दिया है। फिल्म देवा 31 जनवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। कहना गलत नहीं होगा कि शाहिद कपूर की फिल्म देखने के लिए फैंस को लंबा इंतजार नहीं करना होगा। यही वजह है जो फैंस अभी से शाहिद कपूर की फिल्म की रिलीज को लेकर काफी उत्साहित हो गए हैं। शाहिद कपूर ने तो इस बार अपने छोटे भाई ईशान खट्टर को भी इंप्रेस कर डाला है।