बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक समय पर चंकी पांडे की खूबसूरती और उनके चार्म को देख हसीनाएं ढेर हो जाती थीं। चंकी पांडे ने अपने करियर की शुरुआत साल 1987में आई फिल्म ‘आग ही आग’ से की थी। इसके अलावा उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों को नजर आ चुके हैं। लेकिन हाल ही में चंकी पांडे ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान चंकी पांडे ने कहा का शाहरुख खान और सलमान खान के बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उनका करियर बर्बाद हो गया। एक इंटरव्यू के दौरान जब चंकी पांडे से शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान से तुलना पर बात की गई तो उन्होंने कहा, ‘मैं कहीं गुम हो गया था। क्योंकि कई सारे एक्टर्स ने बॉलीवुड में एक साथ एंट्री कर ली थी। मैं इस बात का दोषी खुद को मानता हूं क्याेंकि उस समय मैं नया खून था। इसलिए मैंने नए-नए रोल्स करने शुरू कर दिए थे।’चंकी पांडे ने भी कहा कि उस दौरान मेरी प्रार्थमिकताएं बदल गई थीं। चंकी पांडे ने आगे कहा,’आप अपनी करियर को बहुत अच्छी तरह से नहीं बना सकते हैं क्योंकि आपकी प्रायोरिटीज बदल जाती हैं। लेकिन फिर, इसमें किस्मत का भी बहुत बड़ा रोल होता है।’इसके अलावा चंकी पांडे ने कहा कि अगर मुझे अपना जीवन फिर से जीना पड़े तो मैं फिर से उसी प्रोसेस से गुजरूंगा। स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में चंकी पांडे ने बताया कि उन्हीं अपनी डेब्यू फिल्म किस तरह मिली थी। उन्होंने कहा, ‘मुझे याद है कि मैं बहुत ही फेमस डायरेक्टर के ऑफिस गया था, जो रोमांटिक फिल्में बनाते थे। मैं वर्कआउट के बाद सीधा वहां पहुंचा था और मैंने टैंक टॉप पहना हुआ था। उन्होंने मुझसे कहा कि मैं टार्जन नहीं बना रहा हूं तुम सुभाष के ऑफिस जा सकते हो। इस तरह डायरेक्टर ने मुझे निकाल दिया था। लेकिन 3 साल बाद बड़ी कोशिशों के बाद मुझे मेरी पहली फिल्म एक 5 स्टार होटल के वॉशरूम में मिली थी।
― Advertisement ―
Shah Rukh-Salman की वजह से बर्बाद हुआ Chunky Pandey का करियर ?


