Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरJaunpur Dhara News : विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों की सेवा किया गया...

Jaunpur Dhara News : विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों की सेवा किया गया समाप्त

  • दोनों शिक्षकों पर अलग-अलग लगे थे आरोप
  • कार्यपरिषद की बैठक में लिया गया फैसला
  • बैठक में कमेटी की रिपोर्ट को किया गया अलग

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दो शिक्षकों को  अनुशासनहीनता के चलते कार्य मुक्त कर दिया गया। सोमवार को हुई  कार्य परिषद की आपात बैठक में फैसला लिया। दो शिक्षको पर कई तरह आरोप थे। कार्य परिषद के इस निर्णय पर कि लोगो की अलग अलग  प्रक्रियाऐ रही। कार्य परिषद की आपातकालीन बैठक ऑफलाइन व ऑनलाइन कुलपति प्रोफ़ेसर वन्दना सिंह की अध्यक्षता में कुलपति सभागार में हुई। विचारों प्रांत परिषद ने फैसला लिया कि दोनों लोगों का आरोप गंभीर है ,जिसमें एनवायरमेंटल साइंस के शिक्षक डॉ सुधीर उपाध्याय एवं फार्मेसी संस्थान के शिक्षक डॉ विनय वर्मा को शिक्षा सेवा से कार्य मुक्त कर दिया।  जिसमें इनवारमेंटल साइंस की कई छात्राओं ने शिक्षक डॉ सुधीर उपाध्याय के ऊपर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया था और यह सिलसिला बढ़ता गया इसके मामले पर ऑडियो भी वायरल हुआ जिस पर कुलपति ने एक कमेटी का गठन किया। हालांकि कमेटी ने आरोपी शिक्षक के पक्ष में ही रिपोर्ट दे दी लेकिन कार्य परिषद की बैठक में मामले को रखा गया और इनका छात्रों के प्रति आचरण काफी दिनों से गलत पाया गया। कई बार शिकायत थी, जिसको संज्ञान में लेते हुए परिषद ने उनके शिक्षा सेवा से कार्य मुक्त कर दिया । दूसरा मामला फार्मेसी संस्थान के डॉ विनय वर्मा का था जिन पर गलत ढंग से मूल्यांकन करने व शिक्षकों के साथ मारपीट  करने करवाने का आरोप था ,जिस पर मुकदमा भी दर्ज हुआ और मामले पर काफी तूल पकड़ा था, जिसमे भी परिषद में संज्ञान में लेते हुए फार्मेसी संस्थान के शिक्षक डॉ.विनय वर्मा को कार्य मुक्त कर दिया। इसके अलावा पिछले दिनो हुई विद्या परिषद अध्ययन परिषद परीक्षा समिति की बैठकों की पुष्टि की गई। बैठक का संचालन कुलसचिव महेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर प्रोफेसर जगदीश सिंह दीक्षित , प्रो.अजय द्विवेदी, परीक्षा नियंत्रक डॉ.विनोद कुमार सिंह, वित्त अधिकारी संजय कुमार राय, डॉ.मोहन पांडे ,डॉ.सुशील कुमार, डॉ.मनीष गुप्ता कार्य परिषद के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Share Now...