― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरSensation in the Area : फांसी लटकता मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

Sensation in the Area : फांसी लटकता मिला शव, क्षेत्र में सनसनी

जौनपुर धारा, जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मुरादगंज टीचर्स कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की लाश फांसी पर लटकती हुई। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहद्दीनपुर गांव निवासी सुजीत कुमार यादव उम्र लगभग 35वर्ष पुत्र ईश्वर देव यादव कुछ दिन पूर्व से टीचर कॉलोनी में स्थित राजेंद्र चौहान के मकान में किराए पर रहा करता था। सोमवार दिन के लगभग 11बजे कुछ लोगों ने उसकी लाश खिड़की के सहारे लटकी हुई देखा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक की फंदे पर लटकती हुई लाश का दोनों पैर जमीन पर रहा था। इससे लोग हनुमान लगा रहे हैं कि उसकी हत्या करके शव फंदे पर लटका दिया गया है। ताकि लोग इसे आसानी से आत्महत्या समझ लें। इस घटना को लेकर जितना मुंह उतनी बातें कही जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची लाइन बाजार थाने की पुलिस ने मौत का सही कारण जानने के लिए लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share Now...