Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
Homeअपना जौनपुरSanju Samson को टीम में नहीं चुने जाने पर भड़के पूर्व पाक...

Sanju Samson को टीम में नहीं चुने जाने पर भड़के पूर्व पाक दिग्गज

आम लोगों से लेकर पूर्व क्रिकेटर्स ने भी अब संजू सैमसन (Sanju Samson) पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में एक बार संजू को टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया. इस पर पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने बड़ी बात कही है. उन्होंने बताया कि इसी तरह से अंबाती रायडू का करियर भी खत्म हो गया था. कनेरिया ने इसे अंदर की राजनीति बताया है. कनेरिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “अंबाती रायडू का करियर भी इसी तरह से खत्म हुआ था. उनसे भी बहुत रन बनाए थे, लेकिन उसके साथ भी गलत हुआ था. इसका कारण बीसीसीआई और चयन समिति के अंदर की राजनीति है. उन्होंने आगे कहा, “एक खिलाड़ी कितना बर्दाशत कर सकता है. वह पहले से ही बहुत कुछ सहन करता है और जहां भी उसे मौका मिलता है वह स्कोर करता है. हम एक अच्छे खिलाड़ी को खो सकते हैं क्योंकि उसे टीम में चयन और गैर-चयन की प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है. सभी उसके शॉट्स को एक्ट्रा कवर, कवर और खासकर पुल शाट में देखना चहाते हैं. इस पूरे न्यूज़ीलैंड दौरे में संजू को सिर्फ एक मौका मिला था. उन्हें हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टी20 टीम में कोई चांस नहीं दिया गया. इसके बाद वनडे सीरीज़ के पहले मैच में मौका दिया गया, जिसमें उनके बल्ले से 36 रनों की पारी निकली. वहीं, दूसरे और तीसरे वनडे में वो बेंच पर ही बैठे हुए दिखाई दिए. गौरतलब है कि इसके बाद भारतीय टीम बांग्लादेश दौरे पर रवाना होगी. इस दौरे में भारती टीम 3 वनडे और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेलेगी. यहां भी संजू सैमसन को टीम से बाहर रखा गया है.