― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
HomeमनोरंजनSalman कपड़ों के लिए करते थे रोक-टोक : Sangeeta Bijalani

Salman कपड़ों के लिए करते थे रोक-टोक : Sangeeta Bijalani

संगीता बिजलानी 90 के दशक की एक टॉप एक्ट्रेस रह चुकी है और आपको बता दें कि वह अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के साथ में अफेयर को लेकर सुर्खियों में रही है। लेकिन अब हाल ही में इंडियन आइडल 15 में संगीता बिजलानी को देखा गया और यहां पर उन्होंने खुलासा किया कि आखिरकार सलमान के साथ उनका ब्रेकअप क्यों हुआ था। इंडियन आईडल 15 के कंटेस्टेंट ने संगीता बिजलानी से सवाल किया कि क्या वह अपने करियर में कुछ बदलाव करना चाहती है। तब उन्होंने सलमान की नकल करते हुए जवाब दिया कि ‘जो थे ना हमारे एक्स, मैं बहुत ज्यादा दबी हुई थी। कपड़ों में यह नहीं पहनना है या इतने छोटे नहीं होने चाहिए। संगीता बिजलानी ने आगे कहा कि ‘इतना लॉन्ग होना चाहिए और गले में ये या वो…। मैं इस तरीके की ड्रेस नहीं पहन सकती थी। शुरुआत में तो मैंने पहनी थी लेकिन मुझे पहनने की अनुमति नहीं दी गई थी। मैं बहुत शर्मीली थी और अभी ऐसा नहीं है। अब मैं बहुत गुंडी टाइप की हो गई हूं। मुझे किसी से डर नहीं लगता और तब मैं बहुत सोचती थी। हालांकि आपको बता दें कि संगीता बिजलानी ने इस दौरान सलमान खान का वैसे तो नाम नहीं लिया। लेकिन उनकी बातों से यह साफ झलक रहा था कि वह सलमान खान की ही बात कर रही है। इस दौरान विशाल डडलानी ने भी सलमान खान के बोलने के तरीके की नकल उतारी।

Share Now...