― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनSalman khan ने फिल्म के साथ ही की अपने character की बुराई

Salman khan ने फिल्म के साथ ही की अपने character की बुराई

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने करियर में तमाम हिट फिल्में दी हैं। उनकी फिल्म को देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा बेसब्र रहते हैं। सलमान खान पिछली बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘टाइगर 3’ में नजर आए थे। इस फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। सलमान खान इन दिनों फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में अपने कैमियो को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच सलमान खान का एक पुराना बयान सामने आया है। इसमें सलमान खान ने अपनी एक फिल्म और उसमें अपने किरदार के बारे में काफी भला-बुरा कहा था। सलमान खान ने कहा, ‘फिल्म तेरे नाम में कुछ भी नहीं था। सिंपल फिल्म के एक हिस्से में मेरे किरदार के बहुत बाल थे और दूसरे हिस्से में किरदार गंजा था। सभी ने मुझे ये फिल्म ना करने के लिए कहा। क्या मैंने दूसरे हिस्से में कोई डायलॉग बोला? जब मैंने उस फिल्म का प्रमोशन किया तो मैने सभी से कहा कि इसे देखें लेकिन उस किरदार को फॉलो ना करें। राधे एक असफल इंसान हैं। वह एक लड़की की वजह से पागल हो गया और उसने अपना जीवन बर्बाद कर लिया। ऐसा नहीं होता है, जीवन में आगे बढ़ो। राधे के हेयरस्टाइल, कपड़े के स्टाइल को अपनाना ठीक है लेकिन उसको फॉलो करना सही नहीं है। इसलिए मुझे डर था कि जनता उसे फॉलो करना शुरू ना कर दे।

Share Now...