सलमान खान हाल ही में जामनगर गए थे और वहां पर उन्होंने अपना जन्मदिन मनाया था। सलमान खान के 59वें जन्मदिन के मौके पर महफिल सजी और सभी ने जमकर मजा किया। इस खास मौके पर एक्टर की पूरी फैमिली और करीबी दोस्त नजर आए। उनके बर्थड के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। अब सलमान खान की मां सलमा खान शिरडी पहुंचीं और साईं बाबा के दर्शन किए। सलमा खान ने साईं बाबा के दरबार में सभी के खुश रहने की मनोकामना की। सलमान खान की मां सलमा खान अपनी बेटी अलवीरा खान और दामाद अतुल अग्निहोत्री के साथ शिरडी पहुंची थीं। उन्होंने साईं बाबा के दरबार के माथा टेका। मंदिर के ट्रस्ट की तरफ से सलमा खान, अलवीरा खान और अतुल अग्निहोत्री को बाबा की चुनरी, तस्वीर और मूर्ति से सम्मानित किया गया। बताते चलें कि सलमान खान की मां सलमा खान का असली नाम सुशीला चरक है। उन्होंने सलीम खान के साथ साल 1964में परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी। इसके बाद वह सुशीला चरक से सलमा खान हो गईं। सलीम खान और सलमा खान के चार बच्चें सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलविरा खान हैं। सलीम खान और सलमा खान ने अर्पिता को गोद लिया है। वहीं, सलीम खान ने सलमा खान से शादी के बाद हेलेन से भी शादी की थी।
― Advertisement ―
भीषण आग से किसानों की मेहनत राख: जौनपुर में 5 बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक
जौनपुर: सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप सोमवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने किसानों की महीनों की मेहनत को पल भर...
Salman khan की मां Salma पहुंचीं शिरडी, टेका माथा

Previous article


