जौनपुर धारा,जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में उद्यान एंव खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा एकीकृत बागवानी विकास मिशन, ‘पर ड्राप मोर क्राप माइक्रोइरीगेशन व प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की जनपद स्तरीय जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी डॉ.सीमा सिंह राणा ने विभाग द्वारा संचालित योजनाये यथा-एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना, ‘‘पर ड्राप मोर क्राप माइक्रोइरीगेशन योजना एंव प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने योजनाओ के सम्बन्ध में समीक्षा की। एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत नवीन उद्यान रोपण कार्यक्रम के अर्न्तगत अमरूद की हाइब्रिड किस्मो जैसे ताइवान, ललीत इत्यादि को अधिक से अधिक लगाने हेतु सुझाव दिया गया साथ ही सभी विभागो को निर्देशित किया कि उद्यान विभाग द्वारा संचालित राजकीय पौधशालाओ पालीटेक्निक/बक्शा से कलमी पौधे उचित दरो पर प्राप्त कर रोपण करवाना सुनिश्चित करें तथा शाकभाजी क्षेत्र विस्तार हेतु जिलाधिकारी द्वारा गमलो में सब्जी लगाने हेतु जनअभियान हेतु प्रेरित किया। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की समीक्षा करते हुए उद्यमियो के पंजीयन बढाने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही साथ बैठक में प्रतिभाग कर रहे एलडीएम को निर्देशित किया कि बैंको के मैनेजरो से समन्वय स्थापित कर योजनान्तर्गत लम्बित आवेदनो का अतिशीघ्र निस्तारण किया जाये साथ ही साथ उद्यमियो एंव किसानो की समस्याओ का त्वरित निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित लाभार्थी कृषको यथा-केला कृषक श्री संजीत सिंह डब्बू एंव मिनी स्प्रिंकलर के लाभार्थी कृषक सन्तोष कुमार सिंह व उद्यमी शन्नो सिंह द्वारा योजना का फीड बैक लिया गया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, जिला विकास अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र बक्शा व उप निदेशक कृषि, एलडीएम जिला कृषि अधिकारी आदि अधिकारीगण डीआरपी एवं विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
review of schemes : बैठक में जिलाधिकारी ने की योजनाओं की समीक्षा



