भारत के सबसे सफल बिजनेसमैन रतन टाटा का 86 साल की उम्र में देहांत हो गया। उन्हें कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके देहांत की खबर से रतन टाट के फैंस को गहरा सदमा लगा है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की और उनके कोई बच्चे भी नहीं हैं। हालांकि, बिजनेसमैन को प्यार में पड़ने के कई मौके मिले। उन्होंने 2011में अपने रोमांटिक अतीत के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि वह चार बार शादी के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन अलग-अलग कारणों की वजह से हट गए। उन्होंने कहा कि वह एक समय में लॉस एंजिल्स में शादी करने वाले थे, लेकिन उनकी दादी से जुड़ी किसी बात ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। जानकर हैरान होगी कि पहले प्यार अधूरा रह जाने के बाद भी रतन टाटा को फिर से प्यार हुआ था। जी हां, रतन टाटा को 1970 और 80 के दशक में स्क्रीन पर छाई रहने वाली बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस से लगाव था। उनके अलग होने से पहले, ऐसा माना जाता था कि उनके बीच काफी समय से प्रेम संबंध थे। वह उनकी पत्नी बनने वाली थीं, लेकिन बात नहीं बनी। बाद में, उन्होंने किसी और शख्स से शादी कर ली, लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई, जबकि बिजनेस टाइकून सिंगल रहे। हम बात कर रहे हैं सिमी ग्रेवाल की। सिमी ग्रेवाल का अपने पड़ोसी, इंग्लैंड में जामनगर के महाराजा शत्रुसल्यासिंहजी के साथ गहरा रोमांटिक रिश्ता था। सिमी ने मंसूर अली खान पटौदी को भी डेट किया, लेकिन बाद में उन्होंने शर्मिला टैगोर से शादी कर ली। ऐसा माना जाता है कि उसके बाद, उन्होंने बिजनेसमैन रतन टाटा को डेट करना शुरू कर दिया और दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करने लगे। सिमी ने पिछले इंटरव्यू में कहा था कि उनके और रतन के बीच बहुत पुराना रिश्ता है। उन्होंने उन्हें ‘परफेक्ट जेंटलमैन’ कहा। पैसा कभी भी उनकी प्रेरणा शक्ति नहीं रहा। वह भारत में उतने कंफर्टेबल नहीं हैं, जितने विदेश में हैं। ‘ऐसा कहा जाता है कि रतन और सिमी ने शादी करने की योजना बनाई, लेकिन किस्मत उनके पक्ष में नहीं थी। रतन टाटा ने दिल टूटने के बावजूद प्यार की तलाश जारी रखी। लेकिन वे अपने जीवन भर के साथी को कभी नहीं ढूंढ पाए। रतन टाटा ने एक बार कहा था, ‘कई बार मैं पत्नी या परिवार न होने के कारण अकेला महसूस करता हूं। कई सारी चीजें थीं, समय, काम में मेरा लीन होना।