Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
HomeमनोरंजनRanveer Singh के लुक ने फैंस को किया हैरान

Ranveer Singh के लुक ने फैंस को किया हैरान

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म धुरंधर से बॉक्स ऑफिस हिलाने वाले हैं। इस फिल्म के सेट से एक्टर का धांसू लुक लीक हो गया है।

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह फिल्म सिंघम अगेन के बाद अब तक सिनेमाघरों में लौटे नहीं है, लेकिन फिल्म में एक्टर का कैमियो था, जिस वजह से अभिनेता की फिल्म का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं और ये इंतजार भी जल्द ही खत्म होने वाला है। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म धुरंधर की शूटिंग में बिजी हैं, जिसके लिए उन्हें अपने लुक में काफी ज्यादा बदलाव किया है और अब इस फिल्म के सेट से रणवीर सिंह का लुक सामने आया है, जिसे देखकर फैंस को होश उड़ गए हैं। रणवीर के नए लुक ने फैंस को एनिमल के रणबीर कपूर और पठान के शाहरुख खान की याद दिला दी है। रणवीर सिंह की साल 2024 में एक भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है और इसी वजह से रणवीर के फैंस थोड़े निराश हो गए हैं, लेकिन जल्द ही एक्टर फिल्म धुरंधर से सिनेमाघरों में धमाका करेंगे। रणवीर फिल्म के सेट पर फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। फिल्म से जुड़ी ज्यादा जानकारी मेकर्स ने नहीं दी है, लेकिन सेट से सामने आए रणवीर के लुक ने फैंस को हैरान कर दिया है। सेट से लीक हुई फोटोज में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह लंबी दाढ़ीं, सूट-बूट पहने और सिर पर बड़ी सी पगड़ी पहने दिख रहे हैं। इसके अलावा सेट से एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रणवीर लंबे बाल, दाढ़ीं और कुर्ता पायजामा में खड़े हैं और टफ लुक दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के इस लुक पर फैंस रिएक्शन दिए बिना खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। उन्हें इस अवतार में देखकर फैंस को एनिमल के रणबीर कपूर और पठान के शाहरुख खान की याद आ गई है। रणबीर और शाहरुख ने भी अपनी फिल्म के लिए लुक को पूरी तरह बदल लिया था। एनिमल में रणवीर लंबे बाल, दाढ़ी और बड़े हुए पेट के साथ दिखे थे। दूसरी तरफ शाहरुख ने फिट बॉडी से सबको इंप्रेस कर दिया था।