पुष्पा 2: द रूल के जबरदस्त टीज़र ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, और अब हर कोई फिल्म के बड़े पर्दे पर दिखाए जाने वाले ग्रैंड और इंटेंस अनुभव का इंतजार कर रहा हैं। इसके ट्रेलर को लेकर पूरे देश में जबरदस्त उत्साह पैदा हो चुका है, और अब वो दिन आ गया है। साल की सबसे बड़ी फिल्म का ट्रेलर 17 नवंबर को रिलीज होने वाला है। पुष्पा की शूटिंग लगभग पूरी हो चुकी है। पुष्पा द रूल फर्स्ट हाफ की डबिंग पूरी हो चुकी है। फिल्म का फर्स्ट हाफ पहले से ही कमाल का है और सेकंड हाफ तो और भी ज्यादा कमाल का है। यह फिल्म सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्म बन चुकी है, और देश भर में इसके लिए उत्साह है। अब जब ट्रेलर रिलीज की घोषणा हो चुकी है, तो सबकी एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। सुकुमार द्वारा डायरेक्टेड पुष्पा 2 में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्माण माइथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स ने किया है, जबकि म्यूजिक टी-सीरीज ने दिया है। यह 5 दिसंबर 2024 को रिलीज होगी।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Pushpa 2 : पुष्पा 2 के फिल्म का फर्स्ट हाफ की शूटिंग पूरी



