Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्वांचल विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन कार्य शुरू

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 का मूल्यांकन कार्य शुरू

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सम सेमेस्टर परीक्षा 2026 के तहत उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का गुरुवार को औपचारिक शुभारंभ किया गया।

विश्वविद्यालय परिसर स्थित बाला साहब देवरस केंद्रीय मूल्यांकन भवन में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने विधिवत पूजन-अर्चन के बाद मूल्यांकन प्रक्रिया की शुरुआत कराई।

मूल्यांकन कार्य का शुभारंभ

इस दौरान कुलपति ने डॉ. पारुल त्रिवेदी, डॉ. अनुराग सिंह और डॉ. मनीष गुप्ता को उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया। उन्होंने निर्देश दिया कि मूल्यांकन कार्य समयबद्ध, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को समय पर परिणाम मिल सके।

समय पर परिणाम की तैयारी

परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि राजभवन और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार समर्थ पोर्टल के माध्यम से जल्द से जल्द परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी की जा रही है।

समन्वय और निगरानी

मूल्यांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए समन्वयक मूल्यांकन डॉ. अमरेंद्र कुमार सिंह और समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिन विषयों की परीक्षाएं समाप्त हो रही हैं, उनकी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी साथ-साथ किया जा रहा है, ताकि परीक्षा समाप्त होने के तुरंत बाद परिणाम घोषित किया जा सके।

शिक्षक और कर्मचारी रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. संतोष कुमार, प्रो. विनोद कुमार, संजय शर्मा, श्याम त्रिपाठी, लाल बहादुर, बृजेश सिंह और मनु मिश्रा सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।