बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में धमाल मचा रही हैं। वह अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मेरी के साथ लॉस एंजिल्स में रहती हैं, लेकिन वह वहां पर हर त्योहार को धूमधाम से मनाती हैं। प्रियंका हर साल अपने घर पर दिवाली की खास पूजा करती हैं, जिसकी फोटोज देख फैंस खुश हो जाते हैं। इस बार भी प्रियंका और निक ने दिवाली पूजा की और उनके साथ मालती मेरी ने भी अपने मम्मी पापा का साथ दिया। सोशल मीडिया पर इस क्यूट फैमिली की फोटोज धमाल मचा रही हैं, लेकिन लोगों का ध्यान दो फोटोज ने खींचा है। प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली पूजा की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें एक्ट्रेस अपने परिवार संग ट्विनिंग करती दिख रही हैं। फोटोज में सभी ने एक जैसे ही कपड़े पहने हुए हैं। वायरल तस्वीर में देखा जा सकता है कि प्रियंका फ्लोरर साड़ी में काफी सुंदर लग रही हैं, तो निक ने कुर्ता पायजामा पहना है, जिस पर फ्लावर के प्रिंट है। वहीं, कपल की बेटी मालती मैरी भी इस ड्रेस में काफी क्यूट लगीं। इस मौके पर प्रियंका व बेटी मालती थिरकती हुई भी दिख रहीं हैं।
― Advertisement ―
15 मई से योजनाओं के लाभ के लिए किसान आईडी अनिवार्य
जौनपुर। प्रदेश सरकार ने 15 मई से किसानों से जुड़ी सभी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान आईडी (फार्मर रजिस्ट्री) को अनिवार्य कर...
Priyanka chopda की बेटी malati ने दीवाली पर किया Dance

Previous article


