― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरPower Supply Interrupted : विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों में आक्रोश

Power Supply Interrupted : विद्युत आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों में आक्रोश

  • पावर हाउस पर किया हंगामा, अघोषित विद्युत कटौती, जनता त्रस्त अधिकारी मस्त

जौनपुर धारा, सिंगरामऊ। स्थानीय क्षेत्र के बछुआर गांव में बीते करीब दो हफ्ते से चरमराई विद्युत आपूर्ति के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश पनपने लगा। आक्रोशित ग्रामीणों ने पावर हाउस के पास पहुंचकर हंगामा किया। पुरानी वाराणसी-जौनपुर मार्ग के पास पावर हाउस के बाहर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह से लोगों को समझा बूझकर विद्युत आपूर्ति फिर से बहाल करने के आश्वासन दिया। ज्ञात हो की क्षेत्र में जहां फाल्ट और ट्रिपिंग से मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं,  हाल बदतर हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 20घण्टे तक बिजली कटौती हो रही है, बिजली आती भी है तो लो वोल्टेज की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा हैं। यही नहीं सिंगरामऊ पावर हाउस का नंबर हमेशा बंद रहता है। बीते करीब दो हफ्ते से विद्युत आपूर्ति मनमाने तरीके से चल रही है। लोगों को पीने के पानी को लेकर भी तरसना पड़ रहा है। इसी बीच ग्रामीण विद्युत आपूर्ति केंद्र बछुआर के पास पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि एसडीओ कभी पावर हाउस पर नहीं आते और एकदम निष्क्रिय है। सिर्फ ये सरकार से वेतन ले रहे हैं। यदि इनके खिलाफ शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो हम सब पावर हाउस पर धरना देने के लिए मजबूर होंगे। इस मौके पर अवनीश सिंह, प्रधान कठार, अंबुज तिवारी, सिंगरामऊ प्रधान पिंटू सिंह, नीरज सिंह, बलराम मिश्र, मस्तराम मिश्र, राजेश, मोनू सिंह, अमित कुमार आदि ग्रामीण मौजूद रहे।

Share Now...