जौनपुर धारा, खुटहन। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर गोमती नदी के पिलकिछा घाट पर शुक्रवार को सैकड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा कर पूण्य अर्जित करेंगे। घाट के बगल स्थित भगवान राम, लक्ष्मण और देवी सीता व बजरंग बली के मंदिर में श्रद्धालु दर्शन पूजन भी करेंगे। आज से ही यहां का ऐतिहासिक साप्ताहिक मेला शुरू हो जायेगा। जो कृषि उपकरणों और मिट्टी के वर्तनो के लिए विख्यात है। मेले में पांच किग्रा तक के गट्टे विशेष आकर्षण होते हैं। यहां की मान्यता है प्रभु श्रीराम लंका पर विजय प्राप्त करने के बाद वानर सेना के साथ पुष्पक विमान से वापस अयोध्या लौट रहे थे तो उनका विमान कुछ क्षणों के लिए इस घाट पर उतरा था। यहां स्वयं भगवान और उनकी सेना ने स्नान कर गोमती का पवित्र जल ग्रहण किया था। मान्यता है कि तभी से यहां कार्तिक पूर्णिमा पर दूर -दूर से श्रद्धालु आकर स्नान दान करते हैं। वयो बृद्ध पूर्व प्रवक्ता व कर्मकाण्ड विद पंडित रामप्यारे द्विवेदी के मतानुसार भगवान राम का पुष्पक विमान यहां उतरने का वर्णन किसी धार्मिक ग्रंथों में नहीं मिलता। लेकिन सैकड़ों वर्ष पूर्व से हम लोगों के पूर्वज यह मानते चले आ रहे हैं। उनका दावा है कि ऐसी धार्मिक मान्यताएं काल्पनिक नहीं अपितु पूर्णतया सत्य होती है।
― Advertisement ―
जौनपुर को मिला नया पीपापुल: बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक कनेक्टिविटी, जाम से मिलेगी बड़ी राहत
जौनपुर। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। गोमती नदी पर बदलापुर पड़ाव से तूतीपुर तक बने पीपापुल (प्लाटून पुल) का रविवार को लोकार्पण...
Pilkichha Ghat Jaunpur : पिलकिछा घाट पर सैकड़ों श्रद्धालु लगाएंगे आस्था की डुबकी



