― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरपेंशनर्स केन्द्र व राज्य सरकार से नाराज, 21 अप्रैल को कलेक्ट्रेट में...

पेंशनर्स केन्द्र व राज्य सरकार से नाराज, 21 अप्रैल को कलेक्ट्रेट में करेंगे प्रदर्शन

जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की जनपद कार्यकारिणी की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर में जनपद अध्यक्ष सी.बी. सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनर्स की विभिन्न मांगों और समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में बताया गया कि पेंशनर्स की मांगों से संबंधित हस्ताक्षर याचिका को लेकर प्रधानमंत्री को भेजे जाने वाले अभियान की समीक्षा की गई। अध्यक्ष ने इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को शामिल करने की मांग

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आठवें वेतन आयोग के राजपत्र में पेंशनर्स के टर्म्स ऑफ रेफरेंस को भी शामिल किया जाना चाहिए। इसके अलावा कर्मचारियों, पेंशनरों और शिक्षकों के लिए अलग-अलग उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) बनाने की मांग भी उठाई गई।

पेंशन से जुड़ी अन्य प्रमुख मांगें

पेंशनर्स एसोसिएशन ने पेंशन से संबंधित कई अन्य मांगें भी उठाईं, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • पेंशन राशिकरण की कटौती 10 वर्ष बाद बंद की जाए
  • 65 वर्ष की आयु के बाद हर पांच वर्ष पर पांच प्रतिशत पेंशन वृद्धि दी जाए
  • पेंशन को नॉन-कंट्रीब्यूटरी एवं अनफंडेड बताने वाले उल्लेख को हटाया जाए
  • पेंशन को आयकर से मुक्त किया जाए

इन मांगों को लेकर संगठन ने सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की।

21 अप्रैल को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन का ऐलान

बैठक में निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स फेडरेशन द्वारा 21 अप्रैल को आयोजित ऑल इंडिया प्रदर्शन के समर्थन में जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने सभी पेंशनर्स से बड़ी संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

कई पदाधिकारियों ने किया संबोधित

बैठक को मुख्य रूप से ओंकार नाथ मिश्र, के.के. त्रिपाठी, अशोक प्रताप सिंह, कंचन सिंह, प्रमोद कुमार सिंह, चंद्रशेखर सिंह, श्याम बिहारी सिंह, गोपाल लाल श्रीवास्तव, सुबेदार यादव, रामअवध यादव सहित कई अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

बैठक के अंत में संगठन की सदस्य स्व. मंजू रानी राय के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

बैठक का संचालन संगठन के जिलामंत्री कृपाशंकर उपाध्याय ने किया।

Share Now...