― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरpainful death : क्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की दर्दनाक...

painful death : क्रेन की चपेट में आने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिपाह चौकी के पास शनिवार को क्रेन की चपेट में आने से मां-बेटा की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस क्रेन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताते हैं कि जफराबाद थाना क्षेत्र के नासही गांव निवासी आसमा बानो (31) पत्नी आजाद अहमद, 3 वर्षीय बेटा अल्फाज अहमद को लेकर आसमा बानो का भाई जमाल अहमद सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जपटापुर गांव से अपनी बहन व भांजे को लेकर बाइक द्वारा जफराबाद घर पहुंचने जा रहा था कि शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के सिपाह चौकी के पास शनिवार दोपहर करीब 2बजे क्रेन की चपेट में आने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई, आसमा बानो को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टरों ने आसमा को भी मृत घोषित कर दिया। चौकी इंचार्ज सिपाह धनंजय राय जेसीबी को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गए हैं।

Share Now...