Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरPadoshi Yuvak ke sath Mahila farar : विवाहिता लाखों के आभूषण लेकर...

Padoshi Yuvak ke sath Mahila farar : विवाहिता लाखों के आभूषण लेकर पड़ोसी युवक के साथ भागी

जौनपुर धारा, केराकत। केराकत कोतवाली के थानागद्दी पुलिस चौकी क्षेत्र अन्तर्गत एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी बहू को पड़ोसी पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। बहू अपने साथ घर से लाखों रुपए मूल्य के आभूषण भी चोरी कर ले गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। गुरुवार की सुबह ससुर ने कोतवाली में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बहू का पड़ोसी युवक से कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पता चलने पर टोका टाकी की गई, लेकिन वह नहीं मानी। उल्टे स्वजन से तीखी बहस करते हुए हाथापाई पर उतारू हो जाती थी। बुधवार की देर रात बहू घर से लाखों रुपए के मूल्य क्या भूषण चोरी कर पड़ोसी युवक के साथ कहीं भाग गई। सुबह जागने पर बहू नहीं मिली।