साउथ की सुपरस्टार नयनतारा के 40वें बर्थडे के मौके पर नयनतारा की डॉक्यूमेंट्री ‘नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इस डॉक्यूमेंट्री में धनुष की फिल्म ‘नानुम राउडी धाम’ के एक सॉन्ग का इस्तेमाल किया गया है, जिसको लेकर धनुष ने एक्ट्रेस को 10 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेज दिया है। इस मामले में नयनतारा ने महेश बाबू के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए एक्टर को ओपन लेटर भेज दिया। इस मामले के सामने आने के बाद आलिया भट्ट से लेकर जाह्नवी कपूर जैसी एक्ट्रेसेस भी नयनतारा के सपोर्ट में उतरी थीं। वहीं अब एक्टर महेश बाबू ने भी इशारो-इशारों में नयनतारा का सपोर्ट किया है। दरअसल महेश बाबू ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक्ट्रेस और उनके परिवार का एक फोटो शेयर किया है, जिसमें नयनतारा के साथ उनके दोनों बच्चे और पति विघ्नेश नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए महेश बाबू ने दिल का इमोजी बनाया है। एक्ट्रेस नयनतारा ने अपने ओपन लेटर में धनुष के खिलाफ हल्ला बोल दिया था। उन्होंने कहा था, ‘आप अपने पिता और भाई की बदौलत एक कामयाब एक्टर बने हैं। हालांकि इंडस्ट्री में मेरा कोई गॉडफादर नहीं था। इसलिए मुझे संघर्ष करना पड़ा और आज फिल्म मैं खुद की बदौलत इस इंडस्ट्री में खड़ी हूं। मेरे फैंस मेरा काम जानते हैं और उन्हें मेरी डॉक्यूमेंट्री का इंतजार है।’इसके अलावा नयनतारा ने धनुष के लिए ये भी कहा कि आप इतना नीचे गिर जाओगे, जिसका मुझे बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
nayantara के सपोर्ट में उतरे superstar mahesh babu

Previous article

